scriptबंद होने जा रहा है एकता कपूर का ये पॉपुलर शो, खुद वीडियो शेयर किया ये बड़ा खुलासा | ekta kapoor confirms news about naagin 4 going-off air | Patrika News

बंद होने जा रहा है एकता कपूर का ये पॉपुलर शो, खुद वीडियो शेयर किया ये बड़ा खुलासा

locationमुंबईPublished: May 30, 2020 10:18:53 am

एकता कपूर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर अपने शो ‘नागिन 4’ और आने वाले शो को लेकर किया बड़ा खुलासा….

ekta kapoor

ekta kapoor,ekta kapoor,ekta kapoor

कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। टीवी के कई शोज बंद होने के कगार पर हैं। इनमें से एक है प्रोडूसर निर्माता एकता कपूर (Ekta kapoor) का शो नागिन 4(Naagin 4)। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एकता कपूर के शो नागिन 4 के बंद होने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब खुद एकता ने एक वीडियो पोस्ट कर इसकी सच्चाई बयां की है। उन्होंने सभी तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अब नागिन 4 बंद होने वाला है। लेकिन इसके साथ ही एकता ने खुलासा किया कि अब हम नागिन का नया सीजन भी शुरू करने जा रहे हैं।

ekta kapoor

नागिन 4 से बेहतर होगा नागिन 5
एकता ने बताया कि नागिन 4 के बाद होने बाद हम नागिन 5 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनका कहना है कि हमारी टीम ने नागिन 4 पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मैं खुद भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाई। लेकिन अब आने वाला नागिन 5 (Naagin 5) इससे कहीं ज्यादा बेहतर होने वाला है। यह सीरियल लोगों का खूब मनोरंजन करेगा।

 

ekta kapoor

एक्टर्स को सराहा
एक्टर की परफॉर्मेंस को लेकर बात करते एकता ने कहा निया शर्मा, अनीता और विजेंद्र जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया और जल्द ही अब इन लोगों के साथ हम कुछ नया लेकर आएंगे। हाल ही में खबरें आई थी कि एकता ने नागिन 4 से रश्मि देसाई (Rashami Desai)को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिस पर सोशल मीडिया पर लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं। रश्मि के बारे में बात करते हुए एकता ने कहा कि वे नागिन 5 में भी होंगी, लेकिन इस बार उन्हें स्पेशल अपीरियंस दिया जाएगा। एकता ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या तुम मेरे नागिनटाइन बनोगे?’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो