
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर को 42 साल की उम्र में फाइनली कोई खास शख्स मिल गया है। जी हां उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिल ही गया।

इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया। एकता ने इंस्टाग्राम पर एक कपल की फोटो पोस्ट की और उसपर लिखा है, 'कुछ चीजें देर से भले आती हो लेकिन उनका इंतजार करना अक्सर फायदेमंद होता है'।

बता दें एकता कपूर एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उनके घरवाले उनकी शादी करवाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें लगता है शादी के लिए वे तैयार नहीं है।

इसके अलावा वह चाहती हैं कि उनका एक बच्चा हो लेकिन वे शादी को लेकर अभी कुछ भी नहीं सोचतीं।

इसके अलावा एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनमें धैर्य की कमी है और इसी वजह से वे शादी नहीं कर रही हैं।