
Bharti singh with husband harsh
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने नए शो 'खतरा खतरा खतरा' को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। बता दें कि इस शो को उनके पति हर्ष ने बनाया है। हाल में शो के दौरान भारती की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगी। लोग कह रहे थे कि भारती प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब खुद कॉमेडियन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है।
भारती ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं ओवरवेट हूं तो लोग आसानी से ऐसी बातें सोच लेते हैं। हर्ष और मैं बेबी चाहते हैं लेकिन हम इसके बारे में नंवबर के बाद प्लान करेंगे। इस वक्त हम बच्चे के बारे में सोच भी नहीं सकते। साथ ही भारती ने कहा कि सेट पर उन्हें उलटी हुई थी लेकिन वो एसिडिटी की वजह से हुई थी।
बता दें कि इससे पहले भी एक बार भारती की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। बात करें अगर भारती केे शो की तो इसमें हर्ष के साथ उनकी बॉन्डिंग जबरदस्त लगती है। दोनों एक दूसरे की खिंचाई करने से पीछे नहीं हटते।
Updated on:
06 May 2019 02:47 pm
Published on:
06 May 2019 02:47 pm
