अब दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं कि गौहर और जैद मुंबई के ग्रांड आईटीसी मराठा में निकाह करेंगे। दोनों की प्री-वेडिंग शूट और बाकी के इवेंट की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौहर और जैद ने अपने निकाह के लिए आईटीसी मराठा चुना है। साथ ही कपल पुणे के जाधवगढ़ होटल में प्री वेडिंग शूट के लिए भी जा सकते हैं। गौहर खान अपनी शादी को रॉयल टच देना चाहती हैं। ऐसे में शादी के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।