असली चीटर का हुआ खुलासा
कुछ देर में अस्मिता वहां पहुंचेगी और बताएगी की दूर्वा की जेब से उसे चीटिंग मिली। अस्मिता ईशान को बताएगी कि चीटर उसके घर पर ही है। ईशान गुस्से में आग-बबूला हो जाएगा। वह सबके सामने दूर्वा से पूछेगा कि सवि की कॉपी में चीटिंग किसने रखी, दूर्वा झूठ बोलती रहेगी। ईशान इस बात से चिढ़ जाएगा। वह गुस्से में दूर्वा पर हाथ उठाने चलेगा तो यशवंत उसे रोकेगा। बहुत डांट पड़ने के बाद दूर्वा सच बता देगी कि आयुष ने सवि की कॉपी में चीटिंग रखी थी। ईशान दूर्वा से कहेगा कि इस गलती की कोई माफी नहीं है। वह सवि के पक्ष में बोलेगा कि वह लड़की आगे बढ़ना चाहती है तो दूर्वा उसके पीछे पड़ गई है।