हिना खान का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था। यहां पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली आ गईं। इसके बाद CCA School of Management, Gurgaon, Delhi से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की। हिना पत्रकारिता की पढ़ाई करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें पत्रकार बनना था। लेकिन उसके बाद हिना एयरहोस्टेस का भी सपना देखने लगी और इसकी पढ़ाई करने वह मुंबई पहुंच गईं। यहां पहुंचकर हिना ने एयर होस्टेस का कोर्स जॉइन किया लेकिन मलेरिया में चपेट में आने के कारण वह ट्रेनिंग अकैडमी जॉइन ही नहीं कर सकीं।