नई दिल्ली। कोरोना(coronavirus disease) महामारी का असर आम इंसान से लेकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच पहुंच चुका है। अभी पूरा देश अमिताभ बच्चन(amitabh bachchan corona positive) और उनके परिवार के ठीक होने की दुआ कर रहा है वही अब टीवी एक्टर्स के भी कोविड 19 (coronavirus disease)से संक्रमित होने की ख़बरें आ चुकी हैं। अब बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना(Bigg Boss 13 Contestant) की तबीयत दो दिन से ख़राब है, जिसके बाद उन्होंने कोविड 19 का टेस्ट करवाया है।