20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘श्रीकृष्णा’ में नजर आई थीं हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया, निभाया था अहम किरदार

'रामायण' के बाद अब जल्द ही रामानंद सागर का पौराणिक सीरियल 'श्रीकृष्णा' की वापसी होने जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
himesh reshammiya with wife Sonia

himesh reshammiya with wife Sonia

लॉकडाउन के दौरान टीवी पर पुराने शो वापस लौट रहे हैं। 'रामायण' के बाद अब जल्द ही रामानंद सागर का पौराणिक सीरियल 'श्रीकृष्णा' की वापसी होने जा रही है। हाल ही डीडी भारती ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। ऐसे में इन शो से जुड़े एक्टर्स भी चर्चा मेें आ गए हैं। क्या आप जानते हैं कि 'श्रीकृष्णा' में बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर ने भी अहम रोल निभाया था।

सोनिया ने इस सीरियल में कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था। ऐसे में सोनिया कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हालांकि, शो में उनका रोल छोटा था और वे सिर्फ तीन एपिसोड में नजर आई थीं। बता दें सोनिया 'श्रीकृष्णा' के अलावा भी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

बता दें कि वर्ष 2018 में हिमेश ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर अचानक सोनिया से शादी रचा ली थी। सोनिया के लिए हिमेश ने अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी। फिलहाल सोनिया इंडस्ट्री से दूर हैं और पति हिमेश रेशमिया संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग