इमली की कहानी बढ़ जाएगी 5 साल आगे, करण और मेघा भी हो जाएंगे बाहर?
मुंबईPublished: Jul 13, 2023 01:01:53 pm
Imlie: कुछ महीने पहले शो को 5 साल आगे बढ़ाते हुए दोनों मेन लीड को बदल दिया गया था।


इमली की कहानी फिलहाल आगे नहीं बढ़ रही है।
Imlie: टीवी शो 'इमली' के बारे में कुछ वक्त से ये चर्चा है कि शो एक लंबी छलांग लगा सकता है। शो की कहानी को 5 साल आगे बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है। साथ ही इसके मेन एक्टर्स को भी बदले जाने की चर्चा है। इस चर्चा के जोर पकड़ने के बाद अब सीरियल में लीड रोल करने वाले करण वोहरा का रिएक्शन आया है। उन्होंने इन खबरों को गलत कहा है।