4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साजिद खान को कैप्टन बनाने पर भड़के लोग, जानबूझकर बचाने का लगाया आरोप, कहा- ‘पक्षपात की सीमा होती है’

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' शुरू होने के साथ से ही इंटरटेंमेंट का डबल डोज दे रहा है। शो में हर रोज कोई न कोई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। वैसे तो शो साजिद खान की एंट्री के साथ ही बवाल शुरू हो गया था, लेकिन अब उनके कैप्टेंन बनते ही एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। अब लोग बिग बॉस पर उल्टे सीधे इल्जाम लगाने पर उतारू हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 15 Nov 2022, 3:41 PM IST

is bigg boss biased to sajid khan captaincy task was all pre planned

is bigg boss biased to sajid khan captaincy task was all pre planned

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो 'बिद बॉस 16' (Bigg Boss 16) इस बार कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है। शो हर दिन और इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में हर दिन नए टर्न और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अब शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है, जिसके पीछे की वजह है शो में फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan)।

शो में साजिद खान की एंट्री के साथ ही परेशानी होने लगी थी। लोग उन्हें बाहर निकालने की मांग कर रहे थे, लेकिन लोगों का ये गुस्सा अब डबल हो गया है।

साजिद खान के घर के नए कैप्‍टन बनने के साथ ही #SajidKhan ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस बायस्‍ड है। उसने जानबूझकर साजिद खान को बचाने के लिए ऐसा टास्‍क दिया कि वह कैप्‍टन बन जाएं।

यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं मॉम बिपाशा बसु

लोगों का मानना है कि साजिद खान कैप्‍टन बनाना एक सोची समझी साजिश थी। इसे लेकर यूसर्ज भड़क गए हैं और बिग बास पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। इस हफ्ते बिग बॉस का पूरा कैप्टेंसी टास्क साजिद खान के इर्द गिर्द ही घूमता हुआ नजर आया। मेकर्स ने एक्टिविटी रूम में अपना शतरंज तैयार किया था, जिसमें घरवालों को प्यादा बनाया गया था।

पूरे टास्क में घरवाले स्टैचू मोड पर थे और साजिद बजर बजने पर अपनी मर्जी से दो कंटेस्टेंट को आगे लाते थे और फिर वे दोनों अपने हिसाब से किन्ही तीन कंटेस्टेंट्स को टास्क से बाहर करते हैं। इस टास्क में आखिर में सिर्फ साजिद खान ही अकेले बचे, जिससे साजिद खान घर के नए कैप्टन बन जाते हैं।

लोगों को ये बात पच नहीं रही है कि हर बार साजिद बच कैसे जाते हैं। वो अब तक नॉमिनेशन में सिर्फ एक बार आए हैं। लोगो का ये भी कहना है कि शो के होस्‍ट सलमान खान कहीं न कहीं, साजिद को बचाते रहते हैं।

साजिद खान घर में खुले में सिगरेट पीते हैं। कैप्‍टनसी टास्‍क से ठीक पहले भी साजिद को खुले में बैठकर स‍िगरेट पीते हुए देखा गया है, लेकिन इसपर बिग बॉस ने चुप्पी साध ली। जबकी इसके लिए औरों को कई बार फटकार लग चुकी है।

इतना ही नहीं साजिद खान गुस्‍से में घर में बोतल फोड़ चुके हैं। बिग बॉस के घर में हिंसा करना, बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना, सबसे बड़ी गलती मानी जाती है, लेकिन इसपर न तो सलमान खान के न ही बिग बॉस के सिर पर जू रेंगी।

यह भी पढ़ें- चैट शो पर ये क्या बोल गए शुभमन गिल