इस बार नहीं होंगे कई होस्ट
'सावधान इंडिया' के पहले सीजन को सुशांत के अलावा बीच-बीच में पूजा गौर, हितेन तेजवानी, मोहनीश बहल, गौरव चोपड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और साक्षी तंवर सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी होस्ट किया था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो नए सीजन में होस्ट के तौर पर सिर्फ सुशांत सिंह ही नजर आएंगे और कहानियों में कुछ नए क्राइम देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शो का नया सीजन 18 जुलाई से स्टार भारत पर टेलीकास्ट होगा। 2012 में इस शो का पहला सीजन टेलीकास्ट हुआ था और करीब 2000 एपिसोड्स दिखाए गए थे। ये शो लाइफ ओके चैनल पर आता था।