27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस ने दिया ‘दयाबेन’ के लिए ऑडिशन, हुईं रिजेक्ट फिर बोलीं – बाकी जगह से काम बंद…

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) के फैंस लंबे समय से शो में 'दयाबेन' की एंट्री का वेट कर रहे है। हाल में एक टीवी एक्ट्रेस ने 'दयाबेन' का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन रिजेक्ट हो गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि....।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Nov 2022, 4:40 PM IST

इस एक्ट्रेस ने दिया 'दयाबेन' के लिए ऑडिशन

इस एक्ट्रेस ने दिया 'दयाबेन' के लिए ऑडिशन

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (aarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को खूब देखा और पसंद किया जाता है। ये शो पीछे कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी किरदारों को लोगों खूब पसंद करते हैं। शो का एक ऐसा ही पसंददीदा किरदार थी शो में नजर आने वाले 'जेठालाल' (Jethalal) की पत्नी 'दयाबेन' (Dayaben)। उन्होंने अपने बोलने और अभिनय के अंदाज से सभी को काफी एंटरटेन किया। इस किरदार को एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने निभाया था, लेकिन शो के दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई और छुट्टी पर चली गई। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे के लिए और कुछ समय मांगा, लेकिन अब शो के मेकर्स को दयाबेन की जरूरत थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वापसी से इंकार कर दिया।


वहीं अब दयाबेन के किरदार के लिए अब तक कई टीवी अभिनेत्रियों के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन फिलहाल शो बिना दयाबेन के ही आगे बढ़ रहा है। इसी बीच कई टीवी शो में नजर आ चुकीं काजल पिसल (Kajal Pisal) का भी इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 'वो शो में दयाबेन के ऑडिशन के लिए गई थीं, लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं दिया'।

काजल पिसल ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 'हां, अगस्त के महीने में मैंने दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। मैं उस समय इसके बारे में बात नहीं करना चाहती थी, क्योंकि मैं केवल ऑडिशन के लिए ही गई थी। मुझे रोल मिला नहीं था। कुछ भी मेरे और मेकर्स के बीच फाइनल नहीं हुआ था। ऑडिशन देने के बाद मैंने मेकर्स के फोन का बहुत समय तक इंतजार किया, लेकिन फोन नहीं आया'।

यह भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez को मिली चार दिन की राहत


एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 'मुझे लग गया था कि मेरा सिल्केशन नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ प्रोडक्शन हाउसेस और कास्टिंग डायरेक्टर्स के मन में यह था कि मैं दयाबेन का रोल निभाने वाली हूं। इसलिए उन्होंने मुझे काम के लिए अप्रोच नहीं किया'। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'मुझे इस बात का अहसास तब हुआ, जब कुछ लोगों ने मुझे फोन करके पूछा कि क्या मैं तारक मेहता में दयाबेन का रोल कर रही हूं'।

काजल पिसल ने आगे बताया कि 'क्या मैंने वह शो साइन कर लिया है? मैं उन सभी को इस इंटरव्यू के जरिए बताना चाहती हूं कि मैंने शो साइन नहीं किया है। मेकर्स ने मुझे ऑडिशन के बाद अप्रोच ही नहीं किया। मैं नए शोज देख रही हूं। अगर कोई किरदार मेरे मुताबिक रहे तो मुझे फोन करें'। बता दें कि काजल 'कुछ इस तरह', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'उड़ान' और 'नागिन 5' के अलावा और भी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:अपने बच्चों के पहले जन्मदिन पर ढलती उम्र को लेकर ट्रोल हुईं Preity Zinta