
देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। कपिल फिर से अपने पुराने शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है।

कपिल ने ट्वीट कर लिखा, 'जल्द वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा शो' लेकर, आपके लिए सिर्फ, सोनी टीवी पर।टाटा स्काए सब्सक्राइबर सोनी टीवी का मजा सबके साथ लीजिए।' बिना किसी अतरिक्त खर्चे के। इसी के साथ उन्होंने डिटेल्स शेयर करीं।

बता दें पिछले दिनों कपिल कॅामेडियन सुनील ग्रोवर से लड़ाई को लेकर विवादों में रहे।

इसके बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी जिसके चलते उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया।