24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने दिया बड़ा बयान कहा, ‘कुछ महीनों से मानसिक स्थिति खराब,कर सकते हैं सुसाइड…’

कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने दिया बड़ा बयान कहा, ‘कुछ महीनों से मानसिक स्थिति खराब,कर सकते हैं सुसाइड…’

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी भद्दी भाषा में किए गए ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 8 Apr 2018, 2:01 PM IST

kapil

kapil

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी भद्दी भाषा में किए गए ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट जारी किए हैं जिनमें अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ। इस मामले में अब कपिल शर्मा की पूर्व गर्लफ्रेंड ने उनके बारे में बड़ी बात कही है। एक बातचीत के दौरान कपिल की पूर्व करीबी प्रीति सिमोस ने बताया कि, 'कपिल बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हैं और हो सकता है कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चत्रार्थ उनके फोन का इस्तेमाल करते हुए ये सारा काम कर रही हों।'

गर्लफ्रेंड पर जताया शक
प्रीति ने कहा, ‘मैं उम्मीद कर रही हूं कि इन सबके पीछे कपिल नहीं होंगे। उन्होंने इस तरह के ट्वीट्स नहीं किए होंगे। जिस कपिल को मैं जानती हूं वह बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हैं। मुझे लगता है कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी या फिर कोई और दोस्त उनके फोन का इस्तेमाल करके ये सारा काम कर रहा होगा। गिन्नी पिछले एक साल से कपिल के साथ हैं और अगर वह उनके लिए ऐसा कुछ कर रही हैं तो मुझे उन दोनों के लिए बहुत दुख है। कपिल की पसंद को लेकर मुझे अफसोस हो रहा है। गिन्नी नहीं जानती कि कपिल को कैसे हैंडल करना है।’

मानसिक स्थिति को लेकर जताई चिंता
प्रीति ने आगे कहा, ‘लेकिन, अगर इन सबके पीछे कपिल ही हैं तो फिर मुझे उनके मानसिक संतुलन को लेकर चिंता है। उनकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों में काफी खराब हो गई है। मैंने उनसे कई बार बात भी की, उन्होंने भी मुझे मैसेज किए, मुझसे मुलाकात भी की और मुझे एहसास हुआ कि कपिल जैसे कुछ समय पहले थे अब वैसे नहीं हैं। यह केवल अवसाद नहीं है, यह बायपोलर विकार या सिज़ोफ्रेनिया भी हो सकता है। उनके मन में सुसाइडल विचार भी आ रहे हैं। मैंने उन्हें काफी बदला हुआ पाया है। उनका चेहरा बदल गया है, आंखें भी बदल गई हैं। वह जब भी बात करते हैं वह विषय बदल देते हैं।’

प्रीति ने आगे कहा, ‘जो कोई भी कपिल के साथ ऐसा कुछ कर रहा है मैं उसे सही में यह कहना चाहती हूं कि ‘उसे छोड़ दो, जाने दो और उसे रिहैब सेंटर लेकर जाओ और उस आदमी को जीने का एक मौका दो।’ मैं कल की बात को लेकर काफी डरी हुई हूं, अगर अवसाद की इस स्थिति में वह कुछ करते हैं तो वह बहुत अच्छे इंसान को खो देंगे।’

बताते चले कि कपिल ने प्रीति, उनकी बहन नीति सिमोस और एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है।