लीना ने बताया, 'जब किशोर कुमार ने मुझे फिल्म का आॅफर दिया तो संजीव कुमार ने मुझसे कहा कि फिल्म साइन करने से पहले किशोर कुमार को राखी बांध देना। साथ ही उन्होंने बताया, 'जब मैं किशोर कुमार के घर पहुंची तो किचन में खाना भी बनाया। इस पर किशोर ने कहा कि तुम खाना भी अच्छा बना लेती हो तो शादी के बारे में क्या विचार है। अगर तुम शादी करो तो मेरा प्रपोजल सबसे पहले है।'