3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान क्या हैं और बाबा लोग शादी क्यों नहीं करते जैसे सवालों पर Kapil Sharma को श्री श्री रविशंकर से मिला जवाब

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) से पूछे सवाल कपिल ने पूछा बाबा लोग शादी क्यों नहीं करते? भगवान क्या है के सवाल पर कपिल को मिला जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 8 May 2020, 10:20 AM IST

Kapil Sharma

Kapil Sharma

नई दिल्ली | कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने ट्विटर (Twitter) पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravishankar) के साथ एक लाइव सेशन किया जिसमें उन्होंने कई दिलचस्प सवाल पूछे। कपिल के कुछ सवाल मजाकिया अंदाज वाले थे तो कई गंभीर विषयों पर जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। कपिल ने भगवान से जुड़ा सवाल करते हुए श्री श्री रविशंकर से पूछा कि भगवान आखिरकार क्या हैं? लोग कहते हैं मंदिर में हैं, मस्जिद में हैं तो कोई बोलता है गुरुद्वारे में या चर्चा में हैं वहां जाओ लेकिन असल में वो कहा हैं?

बहुत ही सुंदर और सत्य जवाब देते हुए रविशंकर ने कहा- ईश्वर प्रेम है और वो तुम्हारे दिल में बसा हुआ है। पूरी प्रकृति में ईश्वर ही है। लोग के हिसाब से भगवान दिखाई नहीं देते लेकिन मैं कहता हूं उनके सिवा कुछ है नहीं।

इसके अलावा कपिल शर्मा का एक और सवाल जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कपिल ने पूछा कि बाबा लोग शादी क्यों नहीं करते, क्यों वो गृहस्थ जीवन नहीं अपनाते? क्या उन्हें पत्नियों के तर्क से डर लगता है।

श्री श्री रविशंकर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देखो चार तरह के लोग होते हैं जो सन्यासी बनते हैं। एक वो जो बहुत दुखी होते हैं। दूसरे वो जिनमें जानने की इच्छा प्रबल होती हैं यानी जिज्ञासु। तीसरे वो जो ज्ञानी होते हैं और चौथे वो जिन्हें जीवन में उनके मतलब का कुछ चाहिए।

श्री श्री रविशंकर ने सन्यासी और गृहस्थ जीवन जीने वाले इंसान में फर्क बताते हुए कहा कि सन्यासी के लिए ये दुनिया एक परिवार है लेकिन फैमिली वाले के लिए उनका परिवार ही सबकुछ है। कपिल शर्मा ने ऐसे ही कई ज्ञानवर्धक और जिज्ञासुपूर्ण सवाल किए और रविशंकर ने उनके सभी सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। Heart to Heart नाम के इस लाइव चैट सेशन में कपिल के सवाल और श्री श्री रविशंकर के जवाब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।