script

It’s a Baby Boy: दूसरी बार पिता बने कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म.. बधाईयां मिलना शुरू

locationनई दिल्लीPublished: Feb 01, 2021 09:24:46 am

Submitted by:

Neha Gupta

कपिल शर्मा के घर बेटे का हुआ जन्म
दुसरी बार पिता बने कपिल शर्मा
गिन्नी चतरथ और बेटे के स्वास्थ्य की दी जानकारी

Kapil Sharma welcomes a Baby Boy

Kapil Sharma welcomes a Baby Boy

नई दिल्ली | फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार पिता बन गए हैं। 1 फरवरी को सुबह कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) ने बेटे के जन्म दिया है। कपिल ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कपिल ने नए मेहमान के लिए ही कुछ दिनों की छुट्टी भी ली है। यही कारण है कि कुछ दिनों के लिए अब द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) भी बंद हो गया है। कपिल शर्मा ने जैसे ही दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी उन्हें ढेरों बधाईयां मिलना शुरू हो गई हैं।

https://twitter.com/hashtag/gratitude?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए लिखा- नमस्कार, हमारे यहां भगवान की दुआ से सुबह बेटे ने जन्म लिया है। भगवान की कृपा से बच्चा और मां बिल्कुल ठीक हैं। आपके प्यार, दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी को ढेर सारा प्यार। गिन्नी और कपिल। इसके बाद कपिल ने #gratitude नाम का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।

ginni_chatrath.png

कपिल शर्मा के ट्वीट करते ही उन्हें बधाईयां मिलना शुरू हो गई हैं। फैंस और सेलेब्स लगातार कपिल को उनके दूसरे बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। कपिल के बेटी अनायरा बेहद ही क्यूट हैं और उनके जन्म के बाद फैंस पहली झलक देखने के लिए बहुत बेकरार थे। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिल रहा है। कपिल के बेबी ब्वॉय को तस्वीर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि गिन्नी की बेबी बंप के साथ नवंबर महीने में तस्वीरें वायरल हो गई थीं जिसके बाद ये बात सामने आई थी। अनायरा अभी 1 साल की हैं और अब उन्हें उनका भाई भी मिलने जा रहा है। कपिल ने गिन्नी से साल 2018 में शादी की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो