1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC 14 के कंटेस्टेंट ने 75 लाख के आसान सवाल पर छोड़ा शो! Atal Bihari Vajpayee से जुड़ा था सवाल

KBC 14 के कंटेस्टेंट विक्रम खुराना (Vikram Khurana) ने 75 लाख के सवाल पर अपनी हार स्वीकार करते हुए गेम से क्विट कर लिया। बताया जा रहा है कि ये सवाल काफी आसान था, लेकिन फिर भी विक्रम ने नहीं खेला। क्या आपके पास है इस सवाल का जवाब?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Oct 2022, 1:24 PM IST

KBC 14 के कंटेस्टेंट ने 75 लाख के आसान सवाल पर छोड़ा शो

KBC 14 के कंटेस्टेंट ने 75 लाख के आसान सवाल पर छोड़ा शो

सदी के महानायक कहे जाने वाले और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (Kaun Banega Crorepati 14) में इस बार कई कंटेस्टेंटे लखपति और करोड़पति बन कर निकले हैं। वहीं हाल में एपिसोड में विक्रम खुराना (Vikram Khurana) हॉट सीट पर बैठे। विक्रम ने खेल के पहले पड़ाव में 6 सवालों के सही जवाब देकर 20 हजार रुपये जीत। इसके बाद खेल के दूसरे पड़ाव में उन्होंने 7वें सवाल का सही जवाह देते हुए 50 हजार अपने नाम किए। साथ ही देखते ही देखते वो 12.50 लाख रुपये तक का पड़ाव भी पार कर गए। इसके बाद आया 25 लाख रुपये का सवाल, जिसका जवाब विक्रम को नहीं पता था, लेकिन अपने दोस्त की वजह से उन्होंने उस पड़ाव को भी पार कर लिया।

साथ ही 50 लाख के सवाल का सही जवाब भी विक्रम ने आसानी से दे दिया, लेकिन जब लखपति बनने का मौका उनके हाथ आया था, तो उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे गेल क्विट कर दिया और सवाल का जवाब दिए बिना सीट छोड़ दी। दरअसल, 50 लाख के बाद उनसे 75 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा गया, जिसका जवाब उनको नहीं पता था।

इतना ही नहीं उनकी सभी लाइफलाइन्स भी खत्म हो चुकी थीं। ये सवाल देश के पूर्व प्रधानमंत्रि और बीतेपी के दिग्गज नेता से जुड़ा था। सवाल था कि 'लाहौर के लिए सबसे पहली सदा-ए-सरहद बस यात्रा के दौरान, श्री अटल बिहारी वाजपेयी किन ज्ञानपीठ विजेता की कविताएं लेकर गए थे?', जिसके ऑपशन थे।

यह भी पढ़ें:Kriti Sanon ने ऐसे बनाया Varun Dhawan को 'Bhediya'! ट्रेलर देख दहल उठेगा दिल


ऑप्शन्स थे- A. अली सरदार जाफरी, B. फिराक गोरखपुरी, C. शहरयार, D. सुमित्रानंदन पंत। इस सवाल का जवाब उनको नहीं पता था, लेकिन फिर भी वो अंदाजा लगाए जा रहे थे, लेकिन जब उनको लगा कि अंदाजा गलत भी हो सकता है तो, उन्होंने हार मानने में भलाई समझी। बड़ी बात ये है कि विक्रम को बार-बार लग रहा था कि इस सवाल का जवाब शायद जवाब 'फिराक गोरखपुरी' है, लेकिन वो इसके लिए श्योर नहीं थे। जब उन्होंने गेम छोड़ दिया, तब बिग बी ने उसका उत्तर बताया जो ऑप्शन 'ए' यानि अली सरदार जाफरी था।

यह भी पढ़ें: Mohanlal की अपकमिंग फिल्म ‘Monster’ को लेकर छिड़ा विवाद!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़