1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC 14: क्रिकेट से जुड़े इस 25 लाख के आसान सवाल को Gagandeep Singh ने मारी लात! क्या आप जानते हैं जवाब?

KBC 14 : हाल में कौन बनेगा करोड़पति (KBC 14) की हॉट सीट पर कंटेस्टेंट गगनदीप सिंह (Gagandeep Singh) बैठे थें, जिन्होंने क्रिकेट से जुड़े एक बेहद ही आसान सवाल पर गेम ही छोड़ दिया। क्या आज जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Oct 2022, 10:04 AM IST

क्रिकेट से जुड़े इस 25 लाख के आसान सवाल को Gagandeep Singh ने मारी लात

क्रिकेट से जुड़े इस 25 लाख के आसान सवाल को Gagandeep Singh ने मारी लात

सोनी टीवी का सबसे फेमस और पसंद किए जाने वाले क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (KBC 14) इन दिनों काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट्स लखपति बन चुके हैं। हाल के एपिसोड में गगनदीप सिंह (Gagandeep Singh) शो की हॉट सीट पर बैठे थे, जिन्होंने करीबन शो से लाख रुपये तक जीते, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गेम क्रिकेट के आसान से सवाल पर हार माते हुए शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया। टेक फील्ड से ताल्लुक रखने वाले गगनदीप ने काफी जल्दी पहला पड़ाव पार कर दूसरे पड़ाव की ओर बढ गए, लेकिन इस पड़ाव तक पहुंचते हुए उन्होंने अपनी दो लाइफलाइन्स गंवा दीं।

इसके बाद 3 लाख 20 हजार के सवाल तक वो अपनी आखिरी लाइफलाइन्स भी गंवा दी थी। सवालों पर रिस्क लेते हुए गगनदीप किसी तरह 25 लाख के सवाल तक पहुंच गए, लेकिन यहां तक आते-आते उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी, जिसके चलते उनको इस सवाल एक सवाल पर गेम बीच में छोड़ना पड़ा, क्योंकि इसके लिए वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।

अमिताभ बच्चन ने गगनदीप सिंह से सवाल पूछाता था कि 'रणजी ट्रॉफी में किस टीम के पास एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन और एक इनिंग में सबसे कम रन बनाने का अनूठा रिकॉर्ड है?', जिसके ऑप्शन्स थे A. सौराष्ट्र, B. मुंबई, C. हैदराबाद, D. कर्नाटक। इस सावल का गगनदीप को सही जवाब पचा नहीं था। इसलिए उन्होंने यहीं गेम छोड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये पाकीस्तानी टॉप एक्ट्रेस Iman Ali!


दरअसल, गगनदीप इस सवाल का सही जवाब सोच ही रहे थे कि तबहि अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि 'वे 12 लाख 50 हजार रुपये जीत चुके हैं और अगर वो इस सवाल का गलत जवाब देते हैं तो उन्हें 3 लाख 20 हजार पर ले आएगा'। बिग बी की ये बात सुनने के बाद ही गगनदीप ने कुछ देर सोचा और खेल छोड़ने का फैसला कर लिया। बता दें कि इस सवाल के जवाब पर गगनदीप कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच कनफ्यूज थे लेकिन सही जवाब है C. हैदराबाद।

यह भी पढ़ें: Vinod Khannna पर सवाल पूछा तो Amitabh Bachchan को मांगनी पड़ी माफी!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़