26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / Video: पकड़ी गई शहनाज की चोरी ! राघव के साथ रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस? साथ मनाई होली, परिवार से मिलीं

Video: पकड़ी गई शहनाज की चोरी ! राघव के साथ रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस? साथ मनाई होली, परिवार से मिलीं

Shehnaaz Gill Dating Rumours: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) फेम शहनाज गिल अपने बबली नेचर के लिए जानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन इन दिनों अदाकारा रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 16 Mar 2023, 12:25 PM IST

shehnaaz gill

shehnaaz gill

shehnaaz gill Dating Rumours: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मशहूर हुईं शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज और अपनी मासूमियत से सभी के दिलों पर राज करती हैं। इसनका सादगी से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक और वजह भी है जिसके चलते पंजाब की कैटरीना कैफ सर्खियां बटोर रही हैं और वो है मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) संग लिंकअप की खबर।

कई दिनों से शहनाज गिल और राघव जुयाल के अफेयर की खबरें आ रही हैं। शहनाज गिल और राघव जुयाल को बीते कुछ दिनों पहले साथ देखा गया था, जिसे लेकर यग अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों की अफेयर की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि ये वीडियो एडिटेड है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों जमकर साथ समय बिता रहे हैं।

इस वीडियो में दोनों की नजदीकियां साफ देखी जा सकती हैं। वीडियो में ये तक दावा किया गया है कि दोनों कपड़ो, कैप से लेकर जूते तक शेयर करते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज गिल और राघव जुयाल ने सेम पार्टी में कपड़ों की ट्विनिंग की थी। वरुण की पार्टी में भी दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे।

यह भी पढ़ें- इसी महीने ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान'

साथ ही वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज राघव के घर वालों से भी मिल चुकी हैं, हालांकि जिनके साथ वाीडियो में उनकी फोटो है वो राघव के कजिन हैं।

इस वीडियो में ये भी दावा किया गया है कि शहनाज राघव के घर भी जा चुकी हैं। इस बार होली की पार्टी भी दोनों ने साथ में सेलिब्रेट की। हालांकि दोनों फोटोज अलग अलग पोस्ट कीं।

आपको बता दें कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शहनाज़ और राघव हाल ही में एक साथ ऋषिकेश घूमने गए थे और उन्हें एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में तो ये दोनों ही जानते होंगे।

यह भी पढ़ें- कपिल के शो में पिता सलीम ने खोली सलमान की पोल