नई दिल्ली: एक्ट्रेस कश्मीरा शाह इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं। उन्होंने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली है। बिग बॉस में जाने से पहले कश्मीरा ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अब कृष्णा अभिषेक ने भी पत्नी कश्मीरा की एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है।