आंधे घंटे तक खूब रोईं थी रूपा गांगुली
बी. आर. चोपड़ा ( B. R. Chopra ) इस बात को अच्छी तरह जानते थे कि 'महाभारत' होता ही नहीं अगर द्रौपदी का चीर हरण नहीं हुआ होता। इसलिए वे द्रौपदी के चीर हरण वाली घटना को जितना हो सके रियल दिखाना चाहते थे। उन्होंने सीन से पहले रूपा गांगुली ( roopa ganguly ) को बुलाया और उन्हें अच्छी तरह समझाया कि अगर किसी महिला को बाल पकड़कर में भरी सभा में लाया जाएं और वहां उसके सारे कपड़े उतारने की कोशिश की जा रही हो तो उसकी हालत कैसे होगी, खुद को उस माहौल में कैसे ढालने की कोशिश करनी होगी इस बात को अच्छी तरह से समझाया।