मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म हो या टीवी इंडस्ट्री, सभी में तहलका मचाया हुआ है। उन्होंने टीवी सीरियल 'नजर' में 'डायन' का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा, उन्होंने 'नमक इश्क का', 'बेकाबू', 'लाल बनारसी', 'आखिरी दास्तान' जैसे शोज में भी काम किया।