29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नागिन 5’ की एक्ट्रेस Surbhi Chandna ने साड़ी में बिखेरा जलवा, तस्वीरें हुईं वायरल

हाल ही में सुरभि ने साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। पर्पल कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ सुरभि ने एक नेकलेस कैरी किया हुआ है जो उनके लुक को पूरा कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 1 Oct 2020, 11:58 AM IST

surbhi_chandna.jpg

Surbhi Chandna Saree Look

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों एकता कपूर के सीरियल नागिन 5 में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ एक्टर शरद मल्होत्रा लीड रोल में हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सुरभि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

सुरभि चंदना की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या लगभग 3 मिलियन है। ऐसे में जैसे ही वह कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सुरभि ने साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। पर्पल कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ सुरभि ने एक नेकलेस कैरी किया हुआ है जो उनके लुक को पूरा कर रहा है। इसके साथ ही सुरभि ने एक पर्पल कलर की ही बिंदी भी लगाई है।

सुरभि चंदना का यह लुक नागिन 5 के लिए हैं। शूट के दौरान उन्होंने यह तस्वीरें अपनी वैनिटी वैन में क्लिक की हैं। सुरभि की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन पर अब तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

View this post on Instagram

When you fake smile to pose early in the morning 😬

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on

इससे पहले भी सुरभि ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें वह कुर्ता व प्लाजो पहने नजर आ रही थीं। पिंक कुर्ता और व्हाइट प्लाजो के साथ सुरभि का लुक काफी हॉट लग रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, जब आप सुबह पोज करने के लिए फेक स्माइल करते हैं। सुरभि की इन तस्वीरों पर करीब तीन लाख तक लाइक्स आए हैं।

बता दें कि 'नागिन 5' के अपकमिंग एपिसोड में बानी मयूरी का खात्मा करेगी। मयूरी के हर एक चाल पर बानी पानी फेर देगी। इस सीरियल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एकता कपूर के नागिन सीरियल की टीआरपी हर साल हाई रहती है।