
बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट का नाम आया सामने
सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लगातार शो के कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच अब एक कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम रिवील हुआ है। यह कंटेस्टेंट टीवी के पॉपुलर शो नागिन का हिस्सा रह चुकी है। खबर है कि इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस 18 के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है, जिसके बाद वह शो की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।
बिग बॉस 18 के लिए मेकर्स लगातार एक्टर-एक्ट्रेसेस से संपर्क कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, उन सभी नामों में से अभी किसी का कंफर्मेशन नहीं आया है। इस बीच खबर है कि नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा सलमान खान के शो की पहली कंटेस्टेंट हैं, जिनके नाम की पुष्टि हो गई है।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद नताशा ने सलमान खान के शो के ऑफर को ठुकराया, ये बड़ी वजह आई सामने
मेकर्स ने बिग बॉस 18 के लिए निया शर्मा से संपर्क किया था, जिसके बाद निया ने हां कर दिया है। निया ने हाल-फिलहाल में शो का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। निया के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और उन्हें इस शो में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
निया शर्मा को इन दिनों कॉमेडियन भारती सिंह होस्टेड कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में देखा जा रहा है। इससे पहले वह नागिन 4, जमाई राजा, एक हजारों में मेरी बहना है जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रह चुकी हैं। निया ने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 भी किया है। इसके अलावा उन्हें स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 में भी देखा गया था।
Updated on:
16 Sept 2024 03:50 pm
Published on:
16 Sept 2024 03:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
