1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पार्वती’ का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के डांस मूव्स देख भड़के लोग, कहा – ‘आप में हम मां देखते हैं, थोड़ा कंट्रोल करो’

'देवों के देव महादेव' में मां पार्वती का किरदार निभाकर पूजा बनर्जी रातों रात टीवी की दुनिया में छा गई थीं। टीवी पर मां पार्वती के किरदार में देख दर्शक उनको असल जिंदगी में भी पूजने लगे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 Feb 2022, 3:31 PM IST

'पार्वती' का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के डांस मूव्स देख भड़के लोग, कहा - 'आप में हम मां देखते हैं, थोड़ा कंट्रोल करो'

'पार्वती' का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के डांस मूव्स देख भड़के लोग, कहा - 'आप में हम मां देखते हैं, थोड़ा कंट्रोल करो'

पूजा बनर्जी का सादगी भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता था। लेकिन असल जिंदगी में पार्वती का किरदार निभाने वाली पूजा बनर्जी काफी हॉट हैं। अपने बिकिनी लुक्स और कातिलाना मूव्स से दीवाना बनाने वाली पूजा का सोशल मीडिया पर दर्शकों को बेहद अलग लुक देखने को मिलता है। अपने हॉट लुक्स से फैंस को सरप्राइज करने वाली पूजा का इनदिनों एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चाहते वाले उनके डांस मूव्स देखकर खुश हो रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस पोस्ट के बाद लोग पूजा को ट्रोल भी रहे हैं।

इस वीडियो को खुद पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'अपने दोस्तों के संग जरूर ट्राई करें।' इस वीडियो में टीवी की पार्वती पूजा बनर्जी 'पतली कमरिया' गाने पर जोरदार ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में पूजा ना केवल अपने गाने के बोल पर थिरकती नजर आईं बल्कि ब्रालेट के साथ डेनिम जींस में दिखीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की दो दोस्त भी पूजा के साथ डांस करते हुए दिखाई दीं। बता दें कि अकांक्षा सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना की पत्नी हैं। वो अक्सर ही पूजा के वीडियोज और तस्वीरों में नजर आतीं हैं।

पूजा के इस डांस वीडियो को कई लोगों ने पसंद किया है, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'आप वहीं हो न, जो हमारी पार्वती बनी थी, वैष्णो देवी बनी थी? आप में हम मां देखते हैं, थोड़ा कंट्रोल करें'।

आपको बता दें, पूजा बनर्जी इससे पहले भी कई बार अपने इन मॉर्डन कपड़ो की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। खैर अगर बात करें पूजा के वर्कफ्रंट की तो वो कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. इन सीरियल्स में 'कहानी हमारी महाभारत की', 'कहानी घर घर की', 'करम अपना-अपना', 'सपना बाबुल का..बिदाई', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', 'किस देस में निकला होगा चांद', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कस्तूरी' शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ये बॉलीवुड स्टार था पहले फाइव स्टार होटल में वेटर, मां चलाती थी बेकरी, मगर किस्मत ने बना दिया बेहतरीन एक्टर


इसके अलावा पूजा बनर्जी ने कई फिल्मों में भी काम किया है। हिंदी फिल्मों में फिल्मों में 'राजधानी एक्सप्रेस', 'रमैया वस्तावैया' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सेहत खराब होने की वजह से वॉचमैन की नौकरी से दिया गया था निकाल, अब बन गया है बॉलीवुड स्टार