25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिशा परमार ने लगाई राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, शुरू हुई शादी की तैयारी

राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड व टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 16 जुलाई को सात फेरे लेंगे। ऐसे में उनके घर प्री-वेडिंग फंग्शन्स शुरू हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 15 Jul 2021, 11:26 AM IST

rahul_vaidya_2.jpg

Rahul Vaidya Disha Parmar Mehndi Ceremony

नई दिल्ली। टीवी शो ‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड व टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 16 जुलाई को सात फेरे लेंगे। ऐसे में फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शादी से पहले कपल के घर प्री-वेडिंग फंग्शन्स शुरू हो चुके हैं। इसकी शुरुआत मेहंदी के फंक्शन से हुई है। दिशा ने अपने हाथों में राहुल के नाम की मेहंदी लगा दी है। जिसकी खूबसूरत अब सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: 'पिता को देखा नहीं, भाई ने कभी नहीं दिया प्यार', कुछ इस तरह छलका भारती सिंह का दर्द

पिंक शरारा में नजर आईं दुल्हनिया
दिशा और राहुल की मेहंदी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दिशा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ-साफ देखा जा सकता है। दिशा ने मेहंदी फंक्शन के लिए बेहद सिंपल कपड़ों का सेलेक्शन किया। उन्होंने रानी पिंक कलर और लाइट ब्लू कलर का शरारा पहना हुआ था। उनके आउटफिट पर मिरर वर्क हुआ था, जो उनके लुक और भी शानदार बना रहा था।

राहुल और दिशा दिखे एक्साइटिड
दिशा और राहुल ने मेहंदी लगने के बाद मीडिया के सामने तस्वीरें क्लिक करवाई। राहुल ने भी दिशा के आउटफिट से मैच करता कुर्ता पजामा में नजर आए। उनका लुक भी काफी शानदार लग रहा था। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों बेहद खुश लग रहे हैं। दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटिड हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा शर्मा ने बहन आयशा के साथ करवाया फोटोशूट, आयशा की बोल्ड फोटोज पर बोले लोग-अंडरवियर नहीं पहनी

कोविड के नियमों का रखा जाएगा ध्यान
कहा जा रहा है कि राहुल और दिशा ने शादी में परिवार और दोस्तों को इनवाइट किया है। उनकी शादी में केवल 50 ही लोग शामिल होंगे। दोनों ने पर्सनल मैसेज भी भेजा है। जिसमें लिखा है, 'हम आपको अपने स्पेशल दिन का हिस्सा बनाना और आपसे आशीर्वाद लेना चाहते हैं। आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी।' राहुल ने हाल ही में बताया था कि कोविड के कारण ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया है। राहुल और दिशा के संगीत में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज परफॉर्म करने वाले हैं। बता दें कि राहुल वैद्य ने दिशा परमार को ‘बिग बॉस 14’ में शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद दिशा ने शो में आकर ही हां की थी।