8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रानू मंडल ने गाया ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

रानू मंडल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 27 Oct 2019, 3:50 PM IST

ranu_mandal.jpg

नई दिल्ली। 10 साल गाना गाकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) रातों-रात इंटरनेट स्टार बन गई। सोशल मीडिया पर रानू के गानें आए दिन वायरल होते रहते हैं। इसके साथ ही उन्हें हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड (Bollywood) में ब्रेक दे दिया। हिमेश ने उनसे अपना ही गाना ‘तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' गवाया था। इसके बाद रानू ने हिमेश के साथ कई गानें गाए। अब रानू का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह शाहरुख खान की फिल्म का गाना गाते नजर आ रही हैं।

दरअसल, बॉलीवुड में गाना गाने के बाद रानू मंडल आए दिन किसी ना किसी शो में नजर आती रहती है। हाल ही में रानू मंडल बंगाली टेलीविजन शो 'कॉमेडी स्टार्स' पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सुपरहिट सॉन्ग 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना गाया। उनके इस गाने के बाद शो में मौजूद सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे।

बताते चलें रानू मंडल के स्टेशन पर गाए गाने को एक शक्स ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसके बाद उनका गाना इतना वायरल हुआ की उन्हें रिएलिटी शो 'सुपस्टार सिंगर' में बुला लिया गया। शो में हिमेश रानू की आवाज सुनते ही हैरान हो गए। जिसके बाद उन्होंने रानू को अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दे दिया।