बॉलीवुड स्टार सलमना खान (Salman Khan) का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) की शुरुआत आज शाम से होने जा रही है। फैंस काफी लंबे समय से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म होने वाला है। शो से लगातार कंटेस्टेंट्स के प्रोमो सामने आ रहे हैं, जिनमें शो में नजर आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो चुका है, तो कुछ का होना बाकी है। इसी बीच शो का एक और नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक नया अनोखा कंटेस्टेंट नजर आ रहा है। वीडियो में ये शख्स काफी अलग अंदाज में नजर आ रहा है, जो खुद को 'बस्ती का हस्ती' बता रहा है। वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।