पवनदीप के परफॉर्मेंस की हुईं दीवानी
दरअसल, शो के सभी कंटेस्टेंट्स रेखा की फिल्मों के गाने गाते हैं। उत्तराखंड के रहने वाले कंटेस्टेंट पवनदीप राजन भी उनके दो गाने ‘देखा एक ख्वाब’ और ‘हमें और जीने की’ गानों पर परफॉर्म करते हैं। पवनदीप की परफॉर्मेंस के बाद सभी जज खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाते हैं। वहीं, रेखा भी पवनदीप की दीवानी हो जाती हैं। उन्होंने उनकी जमकर की। साथ ही, रेखा ने उन्हें गोद लेने की इच्छा जाहिर कर दी। रेखा कहती हैं, 'मैं आपको गोद लेना चाहती हूं, आपकी आवाज अद्भुत है। भगवान आपकी रक्षा करे और आप इसी तरह चमकते रहें।'