बता दें हाल ही में फिल्म 'राजी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को महज 6 दिनों में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म में आलिया भट्ट ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रही हैं जो कि पाकिस्तान की जासूसी करने के लिए शादी करके उनके मुल्क में चली जाती है। फिल्म की कहानी काफी नई बताई जा रही है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।