
Rubina Dilaik Avinash Sachdeva
नई दिल्ली: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस वक्त घर में कंटेस्टेंट की संख्या कम है। ऐसे में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। वाइल्ड कार्ड के लिए नैना सिंह, शारदुल पंडित, रश्मि गुप्ता, प्रतीक सहजपाल समेत कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि कौन घर के अंदर एंट्री करेगा। इसी के साथ ये भी खबर है कि शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर रुबीना दिलाइक के एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव की भी एंट्री ले सकते हैं। बिग बॉस के मेकर्स द्वरा उन्हें अप्रोच किया गया है।
कई साल तक किया डेट
हालांकि अविनाश सचदेवा से जब इस खबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। अविनाश ने कहा, मैं शो में नहीं जाने वाला हूं। हालांकि, सोर्स के मुताबिक उन्हें वाइल्ड कार्ड के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। बता दें कि अविनाश सचदेवा और रुबीना दिलाइक सीरियल ‘छोटी बहू’ में नजर आए थे। इसमें दोनों पति-पत्नी के रोल में थे। इस सीरियल को काफी पसंद किया गया था। साथ ही दोनों की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद करते थे। रुबीना और अविनाश लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।
वहीं बिग बॉस शो की बात करें तो बुधवार के एपिसोड में रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला के लिए बिग बॉस एक ट्विस्ट लेकर आए। बिग बॉस ने अभिनव के सामने एक ऑफर रखा था। जिसमें उन्हें 'ज्वेल थीफ' टास्क के दौरान कमाई गई इम्युनिटी के बदले रुबीना को घर के अंदर एंट्री दिलवा सकते हैं। क्योंकि सीनियर्स द्वारा रिजेक्ट होने के बाद वह इन दिनों घर के गार्डन एरिया में रह रही हैं। हालांकि अभिनव ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है।
Published on:
9 Oct 2020, 9:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.