16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैफ अली खान ने की कपिल शर्मा की बोलती बंद, कहा- तुम शादीशुदा हो ना फिर भी..

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के सामने कपिल शर्मा की हुई किरकिरी पत्नी करीना कपूर के साथ फ्लर्ट को लेकर लगाई क्लास कहा- तुम शादीशुदा हो ना फिर भी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 30 Jan 2020, 4:43 PM IST

akipl.jpg

नई दिल्ली | 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रिटी मेहमान बनकर पहुंचता है और अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करता है। इस बार कपिल शर्मा शो के मंच पर पहुंचे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और फिल्म जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman) की पूरी टीम। ये तो आप जानते ही हैं कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) सभी गेस्ट के साथ खूब हंसी-मज़ाक करते हैं। पिछली बार जब करीना कपूर (Kareena Kapoor) अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में पहुंची थीं तो कपिल ने उनके साथ जमकर फ्लर्ट किया था। अब जब सैफ शो में पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की क्लास लगा दी।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने जैसे ही शो में एंट्री की वैसे ही कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि करीना आपको क्या कहकर बुलाती हैं। इसके बाद कपिल शर्मा बोलती बंद करते हुए सैफ कहते हैं कि तुम शादीशुदा हो ना.. तो कपिल इधर उधर देखकर जवाब देते हैं हां शादी हुई तो... तब तक सैफ बोलते हैं जब मेरी बीवी यहां आई थी तो तुम काफी फैल गए थे। जिसपर कपिल ने बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में रिप्लाई करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है आपकी क्या किसी की भी बीवी आए मैं फैलता ही हूं। कपिल की इस बात के बाद ऑडियंस में हंसी की गूंजने लगती है।

बता दें कि सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन में उनके साथ तब्बू और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewala) भी मुख्य किरदारों में नज़र आएंगी। इसके अलावा लंबे समय बाद फरीदा जलाल नज़र आने वाली हैं। कपिल शर्मा के शो में वो भी पहुंची थीं। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज़ होगी।