इसके अलावा बता दें जल्द ही सलमान खान फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग खत्म कर अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुटने वाले हैं। जल्द ही वह निर्देशक अली अब्बास जफर संग फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी खुद अली ने ट्विटर के जरिए दी।अली जफर ने बताया कि सलमान और वे 'भारत' के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर चुके हैं। जफर ने ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'भारत' की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं। जल्द ही आपको इससे जुड़ी बहुत सी रोचक जानकारियां मिलेंगी।"