17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस के सेट पर यूलिया को छोड़ सलमान ने किया इस लड़की को शादी के ​लिए प्रपोज

अक्षय ने भी दिया इस काम में सलमान का पूरा साथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 15 Jan 2018, 3:22 PM IST

big boss 11

big boss 11

बिग बॉस का कोई भी सीजन क्यों न हो उनकी पॉपुलेरिटी कभी कम नहीं होती। वहीं जैसे—जैसे इसका फिनाले करीब आता जाता है लोगो में इसके विनर को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगती है। इस शो को लेकर लोगों की दीवानगी इस कद्र बढ़ चुकी है कि लोग इस शो के लिए सट्टा भी लगाने लगे है। यह एक मात्र ऐसा शो है जिसके लिए सट्टा तक लगना शुरु हो चुका है
ये तो बात रही शो और उसके दीवाने फैंस की। बॉलीवुड के सुपर स्टार भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शो को एक बेहतर प्लेटफॉम मानते है। इस शो के पूरे सीजन के दौरान हर सप्ताह कोई न कोई स्टार अपने फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के सेट पर आते रहते है।
इस बार बिग बॉग 11 के फाइनल में पहुंचे बॉलीवड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार। अक्षय अपनी आने वली फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए आए थे। अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' पहले से ही काफी चर्चा में है, जिसकी वजह है इस फिल्म का सब्जेक्ट। अक्षय की हम पिछली दो फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' दोनों की काफी अलग विषय पर बनाई गई है। उनकी ये फिल्में सामाजिक मुद्दों पर बनी है।
बिग बॉस 11 के फिनाले में अक्षय और सलमान ने फिल्म प्रमोशन के दौराना खूब मस्ती की। उन्होंने सेट पर जहां फिल्म को लेकर बात की, वहीं फाइनलिस्ट का हौसला भी बढ़ाया। आपको बता दें कि फाइनल में
चार कंटेंस्टेंट हिना खान, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा के बीच ट्रॉफी की जंग जारी रही। लेकिन बिग बॉस का ताज शिल्पा के सिर चढ़ा।
शो के दौरान सलमान ने अपनी गर्लफ्रैंड यूलिया को धोखा दिया। जीहां आपको बता दें कि शो के दौरान उन्होंने बिग बॉस की एक कंटेस्टेंट को प्रपोज कर दिया। सलमान ने ये प्रपोजल उन्होंने सीधा शादी के लिए दिया। इसका सबूत है कलर्स द्वारा शेयर किया गया एक विडियो। आपको बता दें कि शो के दौरान सलमान और अक्षय ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को अपनी पुरानी फिल्म 'मुझसे शादी करोगे' के गाने पर डासं कर उन्हें प्रपोज किया। तीनों ने इस गाने पर एक साथ ठुमके लगाए।
वहीं अक्षय और सलमान ने ढ़िंचैक पूजा के साथ भी मस्ती की। ढ़िंचैक ने अपना नया गाना 'आफरीन तो बेवफा है' गाया। वहीं कंटेस्टेंट बंदगी ने पुनीश के साथ 'टिप-टिप बरसा' गाने पर जबरदस्त रोमांटिक डांस किया। वहीं, अर्शी ने हितेन तेजवानी के साथ परफॉर्मेंस दी। हिना, लव और प्रियांक ने भी साथ में डांस परफॉर्म किया।