बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में इन दिनों इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में देने वाले और कई तरह के विवादों से जुड़े रहने वाले निर्माता-निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शो में उनके होने से जनता से लेकर इंडस्ट्री कई लोगों ने नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसी कई एक्ट्रेस और मॉडल्स हैं, जिन्होंने शो से साजिद को बाहर करने के लिए सीधा सलमान खान से अपील की है और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बात भी रख रही हैं। हाल में मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो जुहू पुलिस टेशन में साजिद के खिलाफ केस दर्ज करवाने पहुंची थीं।