13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरियल ‘अपना टाइम भी आएगा’ की एक्ट्रेस Anushka Sen को नखरों के चलते निकाला गया, मेघा रे को मिला रोल

अपना टाइम भी आएगा (Apna Time Bhi Ayega) की एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) को मेकर्स ने उनके बेकार रवैये के चलते शो से निकाल दिया है। उनकी जगह मेघा रे ने ली है।
2 min read
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Nov 09, 2020

Anushka Sen

Anushka Sen

नई दिल्ली | टीवी सीरियल अपना टाइम भी आएगा (Apna Time Bhi Ayega) की एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो को शुरू हुए अभी एक महीना ही हुआ है लेकिन मेकर्स एक्ट्रेस के रवैये से परेशान हो गए हैं। निर्माताओं ने उनके नखरों के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। शो के मेकर्स को अनुष्का के बर्ताव से बहुत परेशानी हो रही थी जिसके कारण ऐसा फैसला लिया गया। अनुष्का शो में कई महत्वपूर्ण सीन्स वक्त से नहीं कर रही थीं। वो कुछ ना कुछ बहाना बना रही थीं जिसके बाद शो में एक नई अभिनेत्री को कास्ट कर लिया गया है। हालांकि अनुष्का का बयान इसके बिल्कुल उलट है।

अपना टाइम भी आएगा के प्रोड्यूसर वेद राज ने बताया कि कुछ ही एपिसोड के बाद एक्ट्रेस बदलना आसान बात नहीं होती है। लेकिन अनुष्का के लगातार बहाने बनाने से वो परेशान हो गए थे। अनुष्का अक्सर शो में बॉडी डबल के लिए बोल देती थी और खुद सीन्स को शूट नहीं कर पा रही थीं। किसी एक कलाकार के कारण पूरी टीम को परेशान नहीं कर सकते हैं। अब उनकी जगह मेघा रे को लिया गया है। अनुष्का के इस तरह के रवैये से परेशान होकर मेकर्स ने उनके बाहर निकालने का फैसला लिया।

वहीं अनुष्का ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें शो से निकाला नहीं बल्कि उन्होंने खुद छोड़ा है। जिसका कारण उनका बिगड़ता स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। मुझे खांसी और जुकाम की समस्या हो रही थी जिसके चलते डॉक्टर ने मुझे बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी। लेकिन मुझे दो दिन बाद ही सेट पर जाना पड़ा और मेरी तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से काम ठीक से नहीं कर पा रही थी तो मैंने शो को छोड़ने की बात कही। मेकर्स ने नई एक्ट्रेस ढूंढने तक का टाइम मांगा था।