
छोटे पर्दे का जान-माना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' टीवी की दुनिया का एक ऐसा एंटरटेनिंग शो हैं, जहां सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के साथ अपने दिल की बातें भी फैंस संग शेयर करतें हैं। इस शो में हंसी-मजाक के साथ-साथ कई बार खुलासे भी होते रहते हैं। इस बीच हाल ही में एक खुलासा लोगों के बीच चर्चा में आ गया है, जब शो में शार्क टैंक इंडिया के सभी जज पहुंचे।
कपिल के शो में हाल ही में 'शार्क टैंक इंडिया' के सभी जजेस ने एंट्री की और कॉमेडियन संग अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए। हाल ही में आए एपिसोड से एक अनसेंसर्ड वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई है। इस वीडियो में रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज - अश्नीर ग्रोवर (भारतपे), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स), अमन गुप्ता (बोट), ग़ज़ल अलग (ममाअर्थ) और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट) के शामिल थे।
इस वीडियो में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर ने इस दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक खास खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन ने उनकी जिंदगी खत्म कर दी थी। उनका ये बयान सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, नमिता थापर से कॉमेडियन कपिल शर्मा पूछते हैं कि आप बच्चन साहब की फैन हैं, लेकिन जब उन्होंने आपकी दौलत देखी होगी, वो आपके फैन हो गए होंगे।
कपिल के इस सवाल के जवाब में नमिता कहती हैं, "बच्चन साहब ने तो मेरी पूरी लाइफ ही खत्म कर दी है। उनके बाद कोई दूसरा पसंद ही नहीं आया। बच्चन साहब ने तो मेरी पूरी लाइफ ही खत्म कर दी है. उनके बाद कोई दूसरा पसंद ही नहीं आया है।" इस पर कपिल कहते हैं, "बच्चन साब यह सुनकर बहुत खुश हो गए होंगे।"
यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड सितारों के नाम है गिनीज बुक में दर्ज, अभिषेक बच्चन ने भी बनाया है एक रिकॉर्ड
जिसके बाद शार्क टैंक शो की दूसरी जज विनीता सिंह कहती हैं कि अनुपम मित्तल आवाज भी 'लगभग' अमिताभ की तरह लगता हैं। जिस पर कपिल उनसे बिग बी की एक लाइन बोलने के लिए कहते हैं। अनुपम मित्तल कहते हैं कि वो उनकी नैचुरल आवाज है। आपको नहीं लगता है। तभी अनुपम बिग बी स्टाइल में ‘हैं’ बोलते हैं। वहीं, कपिल इस दौरान ये भी नोटिस करते हैं और कहते हैं, 'वो बैठे भी अग्निपथ के अमिताभ बच्चन वाले स्टाइल में हैं।'
यह भी पढ़ें: करण जौहर और अमिताभ बच्चन के साथ-साथ इन स्टार्स को जेल में बंद देखना चाहती हैं कंगना रनौत, अपनी विश लिस्ट की शेयर
Published on:
17 Feb 2022 04:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
