शहनाज फर्श पर बैठकर अलग-अलग अंदाज में पोज़ देती दिख रही हैं। कभी वह आंख मार रही हैं तो कभी चश्मा पहनकर पोज़ दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, कुछ कहानियों के साथ, आप चीजों को लेकर जल्दी नहीं कर सकते। और अक्सर ये ठीक होता है कि आप बैठें और जर्नी का आनंद लें। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।