scriptशहनाज ने ब्लैक गाउन में ग्लैमरस फोटोज शेयर कर ट्रोलर्स के मुंह पर जड़ा तमाचा, कहा- ‘समय के साथ बदलाव जरूरी’ | Patrika News
मनोरंजन

शहनाज ने ब्लैक गाउन में ग्लैमरस फोटोज शेयर कर ट्रोलर्स के मुंह पर जड़ा तमाचा, कहा- ‘समय के साथ बदलाव जरूरी’

8 Photos
1 year ago
1/8

बिग बॉस सीजन 13 में नजर आईं शहनाज गिल 'पंजाब की कटरीना कैफ' से अब 'हिंदुस्तान की शहनाज गिल' बन चुकी हैं। आज ये किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ये अक्सर बातों से लेकर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

2/8

शहनाज गिल जहां जाती हैं, वहां छा जाती हैं। ये जिधर चलती हैं कैमरे इनके पीछे पीछे भागते हैं। हाल ही में अदाकारा एक इवेंट का हिस्सा बनीं। ब्लैक कलर की ड्रेस में शहनाज गिल हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही थीं। अब उन्होंने इन तस्वीरों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

3/8

शहनाज गिल टेलीविजन की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग में रहती हैं। एक बार फिर उनके लेटेस्ट लुक के चलते उनका नाम ट्रेंड कर रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में वो ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

4/8

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने जमकर अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने इस आउटफिट में एक नहीं कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और सभी में जमकर पोज दिए हैं।

5/8

फोटोज में देखा जा सकता है कि शहनाज का गाउन काफी स्टाइलिश है। ये गाउन एक साइड से ऑफ शोल्डर है। वहीं ऊपर के साथ ब्लैक के साथ व्हाइट कलर के कपड़े को लगाया गया है जो इसे और ग्लैमरस बना रहा है।

6/8

शहनाज ने इन तस्वीरों के साथ बन बनाया हुआ है। साथ ही उन्होंने इस लुक को न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने हाथों में डायमंड की बड़ी-बड़ी अंगूठियां पहनी हुईं हैं।

7/8

इन तस्वीरों में शहनाज न्यूड मेकअप लुक में नजर आईं। फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'बदलते समय के साथ ये जरूरी है कि इंसान अपने अंदर भी कुछ बदलाव लेकर आए। मैंने भी वो बदलाव अपने में लाया और फैंस का खूब प्यार मिला। थैंक्यू।'

8/8

शहनाज गिल का बोल्ड अंदाज को देख फैंस की आंखें फटी की फटी रह गईं और सभी शहनाज के बोल्डेनस और ग्लैमर के दीवाने होते जा रहे हैं। शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे लेकर उन्हें फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.