
shilpa shinde
नई दिल्ली: टीवी का पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' से मशहूर हुई शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिल्पा शिंदे के शुरुआती जीवन की बात करें तो उनका जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। शिल्पा शिंदे के पिता डॉ सत्यदेव शिंदे हाईकोर्ट के जज थे और उनका मां एक गृहणी थीं। एक्ट्रेस की दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है।
शिल्पा शिंदे ने साल 1999 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था और उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी में नेगेटिव भूमिका निभाने के बाद मिली थी। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने कई सीरियल्स में काम किया। लेकिन शिल्पा शिंदे को कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं से काफी पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन कुछ टाइम में ही शिल्पा शिंदे ने इस शो को छोड़ दिया। इस शो से उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि उन्होंने साल 2018 में बिग बॉस 11 का खिताब जीता।
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे इन दिनों 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' शो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' शो में नजर आएंगी। यह शो 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। लेकिन इस बीच ये खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे से खुश नहीं हैं और जल्द ही इस शो को छोड़ सकती हैं। शिल्पा शिंदे का कहना है कि शो के मेकर्स ने शुरुआत से उनसे झूठ बोला है। मेकर्स ने कहा था कि उन्हें हफ्ते में केवल 2 ही दिन शूट करना है लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वह रोजाना 12 घंटे शूट कर रहे हैं।
शिल्पा शिंदे ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने इस शो का हां करने के लिए एक शर्त रखी थी कि मैं सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करूंगी। मेकर्स ने मुझसे कहा कि सुनील इस शो का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसके बाद मुझे पता चला कि सुनील इस शो का हिस्सा हैं। उसके बाद शो के मेकर्स से मैंने पूरी कास्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सुनील का मेरा पार्ट से कोई लेना-देना नहीं है।
Published on:
31 Aug 2020 04:33 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
