पिंकविला से बात करते हुए, शिवांगी जोशी ने कहा, "हाँ, इसने टीवी पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा काम कर रहा है। दोनों माध्यमों के अपने-अपने दर्शक हैं, इसलिए हमें खुशी है कि यह अभी ओटीटी पर है, और हमें नए दर्शक मिलेंगे। लोगों को अब बालिका वधू का एक अलग कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। तो यह अच्छा होगा, कहानी बहुत दिलचस्प होने वाली है। जो स्थितियां (शो में) बनाई जाएंगी, वे बहुत भरोसेमंद और इंटरेस्टींग होने वाली है। आज की पीढ़ी आनंदी से जुड़ सकेगी।"
यह भी पढ़ें: 'साथ निभाना साथिया 2' में कमबैक करने वाले हैं हर्ष नागर!