27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के साथ ‘Bigg Boss 14’ को होस्ट करेंगे सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 जल्द ही शुरू होने वाला है। खबर है कि इस बार इस शो को सिर्फ सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि सबके फेवरेट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी होस्ट करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 15 Sep 2020, 11:30 AM IST

Sidharth Shukla co-host Bi0gg Boss 14 with Salman Khan

Sidharth Shukla co-host Bi0gg Boss 14 with Salman Khan

नई दिल्ली | टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां का आगाज जल्द होने जा रहा है। कोविड-19 (Covid-19) के चलते इस बार बिग बॉस की थीम को बिल्कुल अलग रखा गया है। हाल ही में बिग बॉस का नया प्रोमो (Bigg Boss 14 promo) भी सामने आ गया है जिसमें सलमान खान ने खुलासा किया था कि 3 अक्टूबर से ये शो शुरू हो रहा है। वहीं अब खबर आ रही है कि इस बार बिग बॉस को सिर्फ सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी होस्ट करेंगे। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ की लोकप्रियता खूब देखने को मिली थी। फैंस को उनका हर अंदाज पसंद आता है, यही कारण था कि जनता ने सिद्धार्थ को सीजन 13 का विनर भी बनाया। अब मेकर्स ने सिद्धार्थ की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का हिस्सा बनाने का सोचा है।

खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 14 का शो सलमान खान के साथ को-होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। इस बार बिग बॉस की थीम करारा जवाब रखी गई है। सिद्धार्थ की शो में अहम भूमिका होगी। वो कंटेस्टेंट की निगरानी भी करेंगे और उनकी गतिविधियों पर अपनी राय भी देंगे। सिद्धार्थ के फैंस के लिए जरूर ये बहुत अच्छी खबर है कि वो अपने फेवरेट स्टार को बिग बॉस को-होस्ट करते हुए देख पाएंगे। हालांकि अभी शो के मेकर्स की तरफ से इसपर ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है। इस बार बिग बॉस 14 में पुराने कई कंटेस्टेंट की झलक भी बीच-बीच में दिखाई दे सकती है।

बता दें कि कलर्स चैनल द्वारा बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का प्रोमो रिलीज किया गया था उसमें सलमान ये कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि इस बार 2020 की हर प्रॉब्लम को चकनाचूर करेगा बिग बॉस का सीजन 14। कैप्शन में लिखा गया है कि BB14 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शनिवार रात 9 बजे। अभी इसमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन खबरों की मानें तो जैसमीन भसीन, एली गोनी, एजाज खान, नेहा शर्मा और पवित्रा पुनिया जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं।