5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्कर विजेता जेनिफर हडसन के साथ नजर आएंगी मोनाली ठाकुर

ऑस्कर विजेता जेनिफर हडसन के साथ नजर आएंगी मोनाली ठाकुर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 2 Dec 2017, 1:32 PM IST

monali thakur

monali thakur

गायिका मोनाली ठाकुर वैश्विक संगीत वीडियो 'ऑन टॉप ऑफ द वल्र्ड' का एक हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा समाधान के बारे में जागरूकता पैदा करना है। गायिक ने इस वीडियो के लिए अन्य अंतर्राष्ट्रीय गायन सितारों से साथ हाथ मिलाया है, जिसमें ऑस्कर विजेता जेनिफर हडसन और ब्रिटिश गायिका पिक्सी लॉट शामिल हैं। संगीत वीडियो हैशटैग मेकदफ्यूचर अभियान का अगला कदम है, जिसे शेल कंपनी द्वारा स्वच्छ ऊर्जा पहलों के लिए बनाया गया है। 'ऑन टॉप ऑफ द वल्र्ड' में विश्व के पांच संगीत कलाकारों ने भाग लिया है। इनमें ब्राजील के गायक लुआन सैंटाना और नाइजीरियाई संगीतकार यमी अलाडे शामिल हैं।

गायिका ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मुझे वास्तव में गर्व और खुशी है कि मैं इस अभियान का हिस्सा बनने में सक्षम रही। मुझे हमेशा प्रदूषण के स्तर में वृद्धि को लेकर बहुत चिंता रही है,जो धरती पर वास्तव में बढ़ रहा है। अब संगीत वीडियो और एक कलाकार के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बनकर मैं जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सेवा करने में सक्षम हो जाऊंगी।"

उन्होंने कहा, "इसके अलावा अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी है, क्योंकि हमें स्वस्थ रहने की जरूरत है ताकि किसी भी बदलाव को लाया जा सके। भारत में सबसे बड़ी समस्या यह है कि ज्यादातर महिलाएं खाना पकाने के लिए ऊर्जा के सभी हानिकारक रूप और लकडयि़ों को जला रही हैं और और ऐसा करते समय, वे हानिकारक गैस और हवा को ग्रहण कर रही हैं।" मोनाली ने कहा, "हमें जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है और इस संगीत वीडियो के माध्यम से यह अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।"

बता दें कि संगीत के माहौल में पली बढ़ी मोनाली ठाकुर बंगाल की रहने वाली हैं। उनके पिता शक्ति ठाकुर भी एक मशहूर गायक हैं। मोनाली ने अपने कॅरियर की शुरुआत स्कूल और कॉलेज की प्रतियोगिताओं और स्थानीय समारोहों में प्रदर्शन के साथ की। फिर वे 'इंडियन आइडल 2' से लोकप्रिय हो गईं। मोनाली गायिका के साथ एक अच्छी अभिनेत्री भी हैं। उनका पहला सुपरहिट सॉन्ग फिल्म रेस का 'जरा जरा टच मी...'था।