29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 14: सिंगर्स Preeti-Pinky घर में आई कंटेस्टेंट को नचाने, नवरात्रि पर बदलेगा गेम का पूरा सीन

Bigg Boss 14 में आई सिंगर्स Preeti-Pinky घर के सभी कंटेस्टेंट गरबा करते हुए आएंगे नज़र Salman Khan की फिल्म में गाया था 'पिया-पिया' गाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 24 Oct 2020, 10:31 AM IST

Singers Preeti And Pinky Will Enter Bigg Boss 14

Singers Preeti And Pinky Will Enter Bigg Boss 14

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) का सीज़न अपनी फुल फॉर्म में आ चुका है। घर से सीनियर्स की विदाई होने के बाद गेम में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जहां शो में कंटेस्टेंट निशांत सिंह मलखानी ( Nishant Singh Malkani ) इस सीज़न के पहले घर के कैप्टन बन चुके हैं। तो वहीं निक्की तंबोली ( Nikki Tamboli ) का ड्रामा भी फुलऑन जारी है। घर में एक के बाद एक कई हंगामें होते हुए दिखाई दे रहे हैं। निशांत के कप्तान बनते ही जान और निक्की घर के नियम तोड़ते हुए दिखाई दिए। तो वहीं ऐजाज और पवित्रा पुनिया ( Pavitra Punia ) के बीच भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक टास्के के दौरान दोनों ही 2 घंटे तक लड़ते हुए दिखाई दिए। जिसे देख घरवाले भी परेशान हो गए थे।

प्रीति-पिंकी हैं कौन?

सुपरहिट सॉन्ग 'पिया पिया' के बाद से प्रीती-पिंकी ( Preeti-Pinky ) बहनों की जोड़ियों ने अपनी आवाज़ से बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। यह गाना अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' ( Har Dil Jo Pyar Karega ) का था। जिसे अभिनेत्री प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था। सालों बाद भी यह गाना लड़कियों का फेवरेट है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 14: राहुल वैद्य पर फूटा Salman Khan का गुस्सा, एजाज खान की उम्र का बनाया था मज़ाक

शो का लेटेस्ट प्रोमो

बिग बॉस 14 का लेटस्ट प्रोमो आउट हो चुका है। जिसमें घर के सभी प्रतियोगी नवरात्रि के रंग में रंगे हुए नज़र आए। इसी दौरान पिंकी और प्रीति अपनी शानदार आवाज़ से सभी घरवालों को जमकर नाचते हैं। सभी गरबा और डांडिया से घर का माहौल बेहद ही खूबसूपत बना देते हैं। इस दौरान निक्की तंबोली और जान के बीच रोमांस होता हुआ भी दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 14- सिद्धार्थ शुक्ला को इम्प्रेस करने के लिए लड़कियों ने पार की सारी हदें, 19 सेकंड का वीडियो आया सामने

पवित्रा पुनिया और राहुल वैद्य के बीच होगा घमासान युद्ध

चैनल ने शो का एक प्रोमो आउट किया है। जिसमें दर्शकों को पवित्रा और राहुल वैद्य ( Rahul Vaidya ) के बीच लड़ाई देखने को भी मिलेगी। दरअसल, राहुल ने कहा था कि पवित्रा का अभिनव शुक्ला पर क्रश है। यह बात सुनकर पवित्रा हैरान हो गई और वह राहुल से लड़ने लगती हैं। वह राहुल पर लांछन लगाने की बात कही है। वहीं राहुल भी पवित्रा से यह कहते हुए सुनाई दिए गए की जो उन्होंने सुना है वही सच है।