
,
मुंबई। टीवी की दुनिया में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को इसके कॉमेडी केंटेंट की वजह से हर आयु वर्ग के लोग पंसद करते हैं। फैमिली कॉमेडी और आम आदमी की जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर एपिसोड आने की वजह से लोग इससे कनेक्ट करते हैं। यही वजह है कि शो को 12 साल हो गए हैं और चल रहा है। पुराने जमाने में भी ऐसे ही कुछ कॉमेडी शोज थे, जो उन दिनों बेहद पॉपुलर थे। आइए जानते हैं कौनसे थे वे शोज:
साराभाई वर्सेज साराभाई:
कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' निश्चित रूप से सबसे मजाकिया शो हुआ करता था। इसका दूसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज भी हुआ था। हालांकि फैंस को इसे और देखने का मन करता है। लोग आज भी इसके पुराने एपिसोड देखते हैं और बार-बार देखने पर भी बोर नहीं होते हैं।
हम पांच:
'हम पांच' कॉमेडी शो को कोई कैसे भूल सकता है। यह शो बहुत पॉपुलर रहा। हालांकि अगर यह कुछ और समय चलता तो फैंस को बहुत अच्छा लगता।
बा बहू और बेबी:
'बा बहू और बेबी' टाइटल का ये शो लोगों के दिलों में बसा हुआ था। लेकिन यह शो भी बहुत जल्दी ही खत्म हो गया। फैंस इसके कुछ और एपिसोड देखना चाहते थे।
तू तू मैं मैं:
सुप्रिया पिलगांवकर और रीमा लागू का शो 'तू तू मैं मैं' आज भी याद किया जाता है। सास और बहू के बीच की ये 'तू तू मैं मैं ' घरों में बहुत पसंद की जाती थी। ये शो भी बहुत जल्दी चला गया।
खिचड़ी
'खिचड़ी' भी एक पॉपुलर कॉमेडी शो रहा। हंसा बने और अन्य किरदार फैंस के जहन में आज भी बसे हुए हैं। इसका भी दूसरा सीजन लाया गया, लेकिन ये भी बहुत छोटा रहा।
आफिस आफिस
'आफिस आफिस' भी कॉमेडी के मामले में मनोरंजक शो था। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। मुसद्दीलाल के रूप में पंकज कपूर का भोलापन आज भी लोगों को याद है। सोशल मीडिया पर लोग इस शो के छोटे क्लिप्स आज भी शेयर करते रहते हैं।
Published on:
28 Apr 2021 02:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
