अगर आप भी 90 के दशक के बच्चे हैं तो आपने ‘सोनपरी’ (Son Pari) नाम का सीरियल जरूर देखा होगा। ये शो घर-घर में लोकप्रिय था। इस शो में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी हेगड़े (Tanvi Hegde) हर किसी को याद होगी, लेकिन अब इनका लुक बिल्कुल बदल गया है।
टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक में अपनी खुद के दम पर पहचान बनाने वाली तन्वी हेगड़े अब बिल्कुल बदल गई हैं। बचपन में मासूम सी दिखने वाली तन्वी हेगड़े बड़े होकर काफी स्टाइलिश हो गई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख आपको भरोसा नहीं होगा।
फोटो में तन्वी का लुक काफी अलग नजर आ रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि ये वहीं फ्रूटी है।
‘सोनपरी' में फ्रूटी का किरदार निभाने वालीं तन्वी हेगड़े अब 31 साल की हो चुकी हैं। तन्वी ने अपने करियर की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में की थी। वह रसना बेबी कॉन्टेस्ट की विजेता रही थीं।
उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट भी है जहां वह अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। तन्वी मराठी फिल्मों में एक्टिव हैं। तन्वी सोनपरी में तो काफी क्यूट नजर आती थी, लेकिन असल जिदंगी में वह और भी प्यारी हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रेड कलर के बॉय कट बाल वाली फोटो शेयर कि, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और टी शर्ट पहन रखा था।
बढ़ती उम्र के साथ उनमें आए बदलाव के चलते अब उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो गया है। अब तन्वी पहले से भी ज्यादा सुंदर और बोल्ड हो चुकी हैं।
11 नवंबर 1991 को तन्वी हेगड़े का जन्म मुंबई में हुआ था। तन्वी ने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से ही की है। साल 2000 में आई एम एफ हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म “गज गामिनी” के साथ तन्वी ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
हालांकि उन्हें लोगप्रियता सोनपरी शो से मिली थी। 23 नवंबर 2000 से 1 अक्टूबर 2004 तक स्टार प्लस पर आने होने वाला सोनपरी शो नए दौर का बहुत पॉपुलर सीरियल था। तन्ती ने सोनपरी में फ्रूटी का किरदार निभाया था।
Shweta Bajpai