28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द कपिल शर्मा शो’ में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी!, सुनील ने खुद दिए हिंट

सुनील ग्रोवर को गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के किरदार में लोग बहुत मिस करते हैं
less than 1 minute read
Google source verification
sunil_grover_in_kapil_sharma_show.jpg

,,,,

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके दोस्त सुनील ग्रोवर के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कि वो फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकते हैं। सुनील के किरदार को लोग अभी भी बहुत मिस करते हैं। बता दें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई अनबन के कारण सुनील की जगह कृष्‍णा अभिषेक को इस शो में जगह मिल गई थी। कृष्‍णा इस शो में सपना के किरदार में नजर आते हैं, जो एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। हालांकि, सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करेंगें।

दरअसल, सुनील ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सबकुछ आएगा। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहेगा। इसीलिए हमेशा आभारी रहें। यह महत्वपूर्ण है और हां खूब हंसे। बाकी...मेरे हस्बैंड मुझको...'।

ग्रोवर के इस ट्वीट के बाद से उनके शो में लौटने के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।