नई दिल्ली: टीवी पर कीई तरह के शो आएं लेकिन जिस तरह का प्यार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को मिलता है, वैसा शायद ही किसी को मिले। यह शो पिछले 12 सालों से चला आ रहा है। इससे बड़ी उपलब्धि किसी भी शो के लिए और क्या हो सकता है। आज भी इस शो लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना पहले करते थे। इस शो में नजर आने वाले किरदार घर-घर पॉपुलर हैं। शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी को तो लोग पसंद करते ही हैं। साथ ही बबीता जी का किरदार भी काफी हिट है।