
नई दिल्ली। चाहे युवा हों या बूढ़े-बुजुर्ग ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (taarak mehta ka ooltah chashmah) टीवी शो हर वर्ग और उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ शुरुआत से एक बेहद पॉपुलर शो रहा है। इस शो के हर कैरेक्टर की कहानी लोगों की जुबां पर होती है। हर कोई जानता है कि इस शो में जेठालाल (jethalal) गोकुलधाम सोसाइटी में सबसे ज्यादा बबीता (babita ji) को चाहते हैं। उनकी एक मुस्कान से जेठालाल का दिन बन जाता है। बबीता और जेठा के बीच एक खट्टा-मीठा रिश्तो है, लेकिन अब लगता है कि शो में इन दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है।
‘बबीता जी‘ की बेरुखी
बबीता को जेठालाल कितना पसंद करते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन अब शो में ऐसा ट्वीस्ट आया है कि बबीता ने जेठालाल को जोरदार डांट लगाते हुए अपने घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं बबीता ने जेठालाल के द्वारा लाए गए फूलों के गुलदस्ते को भी नीचें फेंक दिया। बीच शो में बबीता के पति का किरदार निभा रहे अय्यर ने जेठा से अपना पुराना हिसाब किताब बराबर किया। उन्होंने जेठालाल का हाथ पकड़कर घर से बाहर निकालते हुए दरवाजा बंद कर लिया। जेठालाल के लिए बबीता जी की ये बेरुखी फैंस को शायद पसंद ना आए।
जेठालाल नहीं कर पाए बबीता की मदद
बबीता की एक मुस्कान पर जिंदगी न्यौछावर करने वाले जेठालाल आखिरकार समय पर मदद नहीं कर पाए। हुआ यूं कि बबीता और अय्यर को इमरजेंसी में कुछ टेबलेट्स चाहिए थी। लिहाजा, बबीता ने जेठालाल से वो टैबलेट्स लाने की गुजारिश की थी। लेकिन जेठालाल समय पर वो टैबलेट्स बबीता जी तक नहीं पहुंचा पाए। बस फिर इसी बात को लेकर बबीता और जेठालाल के बीच अनबन हो गई।
गुस्से में बबीता ने किया ऐसा काम
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में दिखेगा कि बबीता जो जेठा पर बहुत गुस्सा आया और उन्होंने जेठालाल को खरी-खोटी सुनाते हुए अपने घर से बाहर निकाल दिया। बबीता के लिए वह टेबलेट्स वक्त पर मिलना बहुत ही जरूरी था। बबीता और अय्यर ने जेठालाल को गुस्से में उल्टा सीधा भी सुना दिया। इतना ही नहीं जेठालाल ने सॉरी कहने के लिए जो फूलों का गुलदस्ता बबीता जी को दिया था वह भी बबीता जी ने अपने घर से बाहर फेंक दिया।
Published on:
11 Feb 2021 11:59 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
